{"_id":"693864e514619a4d920d7d95","slug":"concrete-was-laid-on-the-road-without-removing-the-tar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-176235-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर बिना तारकोल उखाड़े डाल दिया कंकरीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर बिना तारकोल उखाड़े डाल दिया कंकरीट
Wed, 10 Dec 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बड़सर के वार्ड नंबर पांच में 80 हजार रुपये की लागत से 60 मीटर सड़क को पक्का करने का कार्य किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 10 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा तारकोल से पक्की की गई थी लेकिन लंबे समय से रिपेयर न होने के कारण जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके थे। पंचायत ने बजट सीमित होने के कारण सड़क के कुछ हिस्से को कंक्रीट के माध्यम से पक्का करने का निर्णय लिया।
मौके पर निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरानी तारकोल परत को हटाए बिना ही उसके ऊपर कंक्रीट बिछाया जा रहा था, जो विभागीय नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा आवश्यक तकनीकी मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। यह सब पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हो रहा था। इस संबंध में ब्लॉक अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि काम को तुरंत रुकवा दिया गया है। जेई के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण किया जाएगा। यदि निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध पाया गया तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत प्रधान बड़सर राजेश का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। यदि किसी को जानकारी चाहिए तो वह आरटीआई के जरिये ले सकते हैं।