फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Community centre to be built in Dimmi Panchayat at a cost of 10 lakh: Suresh

दिम्मी पंचायत में दस लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन : सुरेश

Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Community centre to be built in Dimmi Panchayat at a cost of 10 lakh: Suresh
विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत दिम्मी पंचायत के भदरू गांव में पहुंचे विधायक सुरेश कुमार। स
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की दिम्मी पंचायत के भदरू गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने दिम्मी पंचायत में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। इसके अलावा श्मशान घाट में शेड बनाने और भदरू गांव के लिए एंबुलेंस सड़क निकालने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग को भदरू से रसोह गांव को जोड़ने वाले पुल का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों में कंज्याण और दिम्मी पंचायतों में करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें भोरंज डिग्री कॉलेज का स्टेडियम, पुस्तकालय और हेलीपैड का विस्तार शामिल है। उन्होंने कहा कि भोरंज डिग्री कॉलेज में कांग्रेस सरकार ने स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने के साथ स्टाफ की कमी भी दूर की है।
इससे ग्रामीण क्षेत्र, विशेषकर लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। कॉलेज में समाजशास्त्र, इतिहास सहित अन्य विषयों में एमए की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।

कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह बन्याल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष पूनम कुमारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed