{"_id":"6acbebcade2280f606055def","slug":"community-centre-to-be-built-in-dimmi-panchayat-at-a-cost-of-10-lakh-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211614-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिम्मी पंचायत में दस लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिम्मी पंचायत में दस लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन : सुरेश
Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत दिम्मी पंचायत के भदरू गांव में पहुंचे विधायक सुरेश कुमार। स
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की दिम्मी पंचायत के भदरू गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने दिम्मी पंचायत में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। इसके अलावा श्मशान घाट में शेड बनाने और भदरू गांव के लिए एंबुलेंस सड़क निकालने की भी घोषणा की।
विधायक ने लोक निर्माण विभाग को भदरू से रसोह गांव को जोड़ने वाले पुल का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों में कंज्याण और दिम्मी पंचायतों में करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें भोरंज डिग्री कॉलेज का स्टेडियम, पुस्तकालय और हेलीपैड का विस्तार शामिल है। उन्होंने कहा कि भोरंज डिग्री कॉलेज में कांग्रेस सरकार ने स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने के साथ स्टाफ की कमी भी दूर की है।
इससे ग्रामीण क्षेत्र, विशेषकर लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। कॉलेज में समाजशास्त्र, इतिहास सहित अन्य विषयों में एमए की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।
कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह बन्याल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष पूनम कुमारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला आदि लोग उपस्थित रहे।