फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Committee examining ration and other records from the store of Deyotsiddh temple

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर के स्टोर से राशन और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही कमेटी

Thu, 04 Jul 2024 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
स्टोर में तैनात दो कर्मियों को हटाया गया, अभी भी हो रही इसकी छानबीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अवैध रूप से राशन बेचने के मामले में वीरवार को जांच कमेटी की छानबीन जारी रही। कमेटी स्टोर में रखे राशन की डिटेल व अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली दियोटसिद्ध में राशन चोरी के मामले में गठित तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस जांच कमेटी में तहसीलदार बड़सर धर्मपाल नेगी, बाबा बालक नाथ मंदिर के कॉलेज चकमोह के प्राचार्य नरेश और दियोटसिद्ध चौकी प्रभारी प्रकाश शर्मा में शामिल किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कनिष्ठ सहायक बाबा बालक नाथ मंदिर को हटाकर उसकी तैनाती न्यास की ओर से संचालित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकमोह में कर दी गई है।



इसी के साथ कैंटीन हेल्पर को भी मंदिर से हटाकर चकमोह महाविद्यालय में तुरंत प्रभाव से तैनात होने के आदेश दिए हैं। तीन दिन पूर्व उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में बिना पर्ची के ही राशन मंदिर के स्टोरों से अन्य जगहों पर बेचने का मामला सामने आया था। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी ने 50 किलो चीनी की बोरी और 50 किलो आटे की बोरी अवैध रूप से बेचते हुए बरामद की थी। चीनी का बैग व आटे की बोरी बिना पर्ची के ही मंदिर स्टोर से निकाल दी गई थी। पिछले काफी दिनों से शिकायत में मिल रही थी कि मंदिर स्टोर से सामान बिना पर्ची के निकाला जा रहा है। उसी के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे। इस बारे में एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed