फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Colonel Dr. Dhaniram Shandil will hoist the national flag in Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 04 Aug 2024 02:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Colonel Dr. Dhaniram Shandil will hoist the national flag in Hamirpur.
78वें स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त हमीरपुर
बाल स्कूल के मैदान के बजाय अणु में होगा जिलास्तरीय समारोह
विज्ञापन

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने की समारोह की तैयारियों की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। 78वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को विभिन्न विभागों और स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस समय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान का कार्य चला हुआ है। इसलिए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।


इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी। उपायुक्त ने कहा कि समारोह में परेड के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम उच्च स्तर के होने चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तुरंत तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल और इसके आसपास सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 अगस्त को मौसम खराब रह सकता है। ऐसी परिस्थिति के लिए भी पूरी तैयारी होनी चाहिए। बैठक में सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। एसपी भगत सिंह ठाकुर, एसडीएम मनीष कुमार सोनी और अन्य अधिकारियों ने भी जिलास्तरीय समारोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed