{"_id":"884b654f2aadd02dbabfa1db232b3fca","slug":"collect-the-food-sample-of-patanjli-shop-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि दुकान से भरे तीन सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि दुकान से भरे तीन सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के साथ लगते कस्बा टिक्कर में स्वास्थ्य विभाग ने एक दुकान से खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल भरे हैं।
सैंपल पतंजलि दुकान से भरे गए हैं। तीनों सैंपल जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। इससे पहले नादौन स्थित पतंजलि की दुकान से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा चुके हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक राज ने औचक निरीक्षण के दौरान टिक्कर स्थित पतंजलि की दुकान में खाद्य वस्तुओं को जांचा। उसके बाद तीन सैंपल भरे हैं।
सैंपल देसी घी, दलिया और चावल के भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर पर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इससे पहले नादौन में स्थित एक अन्य पतंजलि की दुकान से तीन सैंपल भरे हैं। ये सैंपल बिस्कुट, देसी घी और तेल के लिए गए हैं।
इन तीनों सैंपलों को भी जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट अभी तक विभाग के पास नहीं पहुंची है। विभाग का दावा है कि जल्द ही जिलेभर के अन्य खाद्य पदार्थ स्टोर और गोदामों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
...
लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी कीमत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। टिक्कर में स्थित दुकान से तीन सैंपल भरे गए हैं। तीनों को जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
-डॉ. दीपक राज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हमीरपुर