फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu on a two-day visit to Nadaun; to lay the foundation stones for several projects today.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के दो दिवसीय दौरे पर सीएम सुक्खू, आज रखेंगे कई परियोजनाओं की नींव

Thu, 17 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
CM Sukhu on a two-day visit to Nadaun; to lay the foundation stones for several projects today.
नादौन के गौना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन/हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार शाम नादौन पहुंचे। ऊना से चौपर के माध्यम से गौना पहुंचने पर पुलिस टीम ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे सेरा विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 17 और 18 सितंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 17 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे वह आईटीआई रैल परिसर में नए भवन की आधारशिला रखने के साथ पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन और जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे मुख्यमंत्री सधोड़ापत्तन के समीप ब्यास नदी पर प्रस्तावित पुल का शिलान्यास करेंगे। यह पुल रैल-बड़ा क्षेत्र की कई पंचायतों को कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के सिल्ह और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ेगा।
पुल बनने से नादौन और ज्वालामुखी उपमंडल के हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीआई रैल स्थित हैलीपैड से शिमला के लिए रवाना होंगे।
स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल में 17 को स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे जन स्वास्थ्य शिविर में कई विशेषज्ञ चिकित्सक आम लोगों का चैकअप करेंगे। शिविर में जनरल मेडिसिन, इंटरनल मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग, मानसिक रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जरी, कैंसर, गैस्ट्रोएंटोलॉजी और रुमेटोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ आयुर्वेद विभाग और होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी, ब्लड टैस्ट और कई अन्य महत्वपूर्ण टेस्ट भी मौके पर ही किए जाएंगे तथा निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी के टीके भी लगाए जाएंगे।

बॉक्स
हार चौक से रैल चौक तक यातायात रहेगा बंद
जन स्वास्थ्य शिविर और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही की संभावनाओं के चलते हार चौक से रैल चौक तक की सड़क पर यातायात 18 सितंबर तक बंद किया गया है। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हार चौक से बाबे दी कुटिया, पुतड़ियाल, रैल चौक सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए जिलाधीश ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

नादौन के गौना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्रोत : जागरूक पाठक

नादौन के गौना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्रोत : जागरूक पाठक

नादौन के गौना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्रोत : जागरूक पाठक

नादौन के गौना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed