फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM met each contender in a closed room

Hamirpur (Himachal) News: बंद कमरे में एक-एक दावेदार से मिले सीएम, बैठक कर जोन प्रभारियों से भी लिया फीडबैक

Wed, 24 Apr 2024 10:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Apr 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़सर विस क्षेत्र के तमाम टिकार्थियों और पार्टी पदाधिकारियों से सेरा स्थित विश्राम गृह में देरशाम तक बैठक की। बंद कमरे करीब डेढ़ तक बंद कमरे में चली बैठक में मुख्यमंत्री ने टिकट के दावेदारों और जोन प्रभारियों के साथ एक-एक कर मुलाकात की। इस दौरान बड़सर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक दौरान प्रत्याशी के चयन को लेकर सीएम सुक्खू ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए टिकट के लिए 18 लोगों ने आवेदन किया है। बैठक के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 112 बूथ के 10 जोन के प्रभारी मौजूद रहे। जोन प्रभारियों से फील्ड की रिपोर्ट ली गई है। डेढ़ घंटे की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

बता दें कि बड़सर के 112 बूथ में 10 जोन प्रभारी हाल ही में कांग्रेस की ओर से नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में इन प्रभारियों की सीएम से पहली मुलाकात हुई है। बैठक के बाद बड़सर विस क्षेत्र के पार्टी टिकट के शार्टलिस्ट दावेदारों के पैनल पर बड़सर कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक अनीष अहमद और जिला कांग्रेस के कुछेक पदाधिकारियों की मौजूदगी में चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बड़सर के साथ सुजानपुर विस क्षेत्र को लेकर भी मंथन हुआ है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लाक कांग्रेस बड़सर अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़सर विस क्षेत्र में पांच नाम शार्टलिस्ट किए गए हैं। सुजानपुर में प्रत्याशियों का कोई पैनल तैयार नहीं किया गया है। यहां पर 16 नेताओं ने टिकट के आवेदन किया है हालांकि यहां पर पार्टी की ओर से कोई पैनल शार्टलिस्ट नहीं किया गया है। बड़सर में पैनल के चुने गए नामों पर सीएम सुक्खू ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चर्चा की है। सीएम बुधवार को विस उपचुनावों के संभावित प्रत्याशियों के सूची लेकर दिल्ली रवाना होंगे।

पर्यवेक्षक अनीष अहमद पहुंचे, कल दिल्ली रवाना होंगे सीएम

कांग्रेस हाईकमान की ओर अनीष अहमद को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह मंगलवार को नादौन में पहुंचे। इस दौरान दिनभर वह सीएम के साथ रहे। देर शाम बड़सर कांग्रेस के साथ हुई बैठक में भी वह मौजूद रहे। इसके बाद बंद कमरे में हमीरपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी के नाम को लेकर भी मंथन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed