फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Civil Hospital Touni Devi selected for Kayakalp Award

Hamirpur (Himachal) News: कायाकल्प अवार्ड के लिए सिविल अस्पताल टौणी देवी चयनित

Tue, 09 Jul 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
जिले के 12 पीएचसी और 33 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी चयनित
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 2023 के लिए कायाकल्प अवार्ड का परिणाम घोषित

अवार्ड के लिए सफाई व्यवस्था, कूड़ा निष्पादन, इंफेक्शन से बचने के लिए प्रबंध और अन्य सुविधाओं की होती है जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वर्ष 2023 के लिए कायाकल्प अवार्ड का परिणाम आ गया है। कैटेगिरी दो में जिला हमीरपुर के सभी अस्पतालों में सिविल अस्पताल टौणी देवी पूरे जिले में अव्वल है। सिविल अस्पताल टौणी देवी को इसके लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। हालांकि पहले तीन संस्थानों में जिला हमीरपुर का नाम नहीं है। वहीं कैटेगिरी तीन में जिले के 12 पीएचसी चुने गए हैं। पीएचसी सेरा को प्रथम स्थान के लिए अवार्ड मिला है। पीएचसी सेरा को अवार्ड राशि के रूप में दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, कैटेगिरी फोर में जिला हमीरपुर के 33 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर चुने गए हैं। प्रथम स्थान पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर टिक्कर सनेड प्रथम स्थान, वेलनेस सेंटर बालू द्वितीय और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बधानी तृतीय स्थान पर है।



हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर टिक्कर सनेड को अवार्ड राशि के रूप में एक लाख रुपये, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बालू को 50,000 रुपये व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बधानी को 35,000 रुपये दिए जाएंगे। शेष 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को 25,000 रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। कायाकल्प अवार्ड के लिए अस्पतालों, पीएचसी सेंटरों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई व्यवस्था, कूड़ा निष्पादन, इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं तथा अन्य सुविधाओं की जांच की जाती है। इसमें जिले के सभी अस्पतालों में सिविल अस्पताल टौणी देवी में यह सुविधाएं अन्य अस्पतालों की अपेक्षा बेहतर हैं। इस बारे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि कायाकल्प अवार्ड में सिविल अस्पताल टौणी देवी चयनित है। जिला के 12 पीएचसी और 33 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी इसमें चयनित किए गए हैं। इन्हें इनाम राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed