{"_id":"5fb160a18ebc3e5bc527e9b6","slug":"civic-amenities-hamirpur-hp-news-sml3515290188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में दो बार किया जाएगा बाजार का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में दो बार किया जाएगा बाजार का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर हर सप्ताह बाजार का निरीक्षण करेगी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के
कारण राहगीरों का चलना मुुश्किल हो गया है। दुकानदार सड़कों पर बेड लगाकर सामान सजा रहे हैं। जिस कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सात माह बाद बाजार में लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन सड़क पर सजा सामान सभी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। इसी को चलते नगर परिषद ने सप्ताह में दो बार निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमणकारी अधिकारियों के निरीक्षण के कुछ ही देर बाद या दूसरे ही दिन या सड़कों पर सामान सजा देते हैं। राहगीरों पवन कुमार, विजय कुमार, संजय दत्त, अश्वनी कुमार आदि ने कहा कि सड़क पर सामान सजा होने के कारण काफी परेशानी होती है। सामान सड़क पर सजा होने के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि सप्ताह में दो बार निरीक्षण किया जाएगा और जो भी दुकानदार सड़कों पर सामान सजाएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।