{"_id":"660d44db71ebff4c820eb1bd","slug":"city-traffic-police-gets-reflector-jacket-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124915-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर की ट्रैफिक पुलिस को मिली रिफ्लेक्टर जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर की ट्रैफिक पुलिस को मिली रिफ्लेक्टर जैकेट
विज्ञापन
ट्रैफिक कर्मियों के साथ होने वाले हादसों में आएगी कमी
शहर में 23 पुलिस कर्मी और 37 गृह रक्षक जवान हुए तैनात
शाम सात के बजाए अब आठ बजे तक सेवाएं देंगे ट्रैफिक कर्मी : राजेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में ट्रैफिक कर्मचारी अब नए अंदाज में दिखेंगे। दरअसल शहर की ट्रैफिक पुलिस को विभाग की तरफ से रिफ्लेक्टर जैकेट मुहैया करवाई गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी देर शाम तक अपनी सेवाएं देते हैं। शाम को अंधेरा होने के कारण अकसर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। पहले भी ट्रैफिक पुलिस में तैनात कर्मियों के साथ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अब रिफ्लेक्टर जैकेट मिलने के बाद कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
वर्तमान में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 23 पुलिसकर्मी और 37 गृह रक्षक जवानों को तैनात किया गया है। अब रिफ्लेक्टर जैकेट मिलने से वाहन चालकों को दूर से ही ट्रैफिक कर्मचारी दिख जाएगा। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ होने वाले हादसों में कमी आएगी। इसके साथ रात के समय पेट्रोलिंग पर जाने वाले और नाका लगाने वाले पुलिसकर्मियों को भी रिफ्लेक्टर जैकेट दी गई हैं। वहीं, अब ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी भी शाम सात बजे से बढ़ाकर आठ बजे तक की जाएगी। गर्मियों के दिनों में अंधेरा देरी से होता है। ऐसे में ट्रैफिक ड्यूटी का समय में भी बदलाव किया गया है।
कोट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि रिफ्लेक्टर जैकेट के उपयोग से ट्रैफिक कर्मी दूर से नजर आएंगे। इससे ट्रैफिक कर्मी गाड़ियों की चपेट में आने से भी बचेंगे। देर शाम और रात को सेवाएं देने वाले कर्मियों के लिए यह फायदेमंद है।