{"_id":"6474f752f2ae33c24b081bc7","slug":"city-council-officials-did-a-surprise-inspection-of-the-market-hamirpur-hp-news-c-19-1-166802-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद के अधिकारियों ने किया बाजार का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद के अधिकारियों ने किया बाजार का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने सोमवार को स्थानीय बाजार हमीरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाजार में दुकानदारों एवं रेहड़ी धारकों द्वारा सड़क, नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और दुकानदारों को सफेद पट्टिका के आगे सामान ना रखने की हिदायत दी गई। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने कहा कि निरीक्षण के दौरान गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक दुकानदारों को विशेष रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो दुकानदारों का सामान जब्त कर, चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पूर्व भी बाजार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी लेकिप वर्तमान में पुन: शहरभर में दुकानदारों और रेहड़ी धारकों ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजाया हुआ है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं रेहड़ी धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान नगर परिषद से राजेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।