{"_id":"588106974f1c1bc346efe5c6","slug":"citu-protests-over-violations-of-labour-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानूनों की अवहेलना पर सीटू का हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानूनों की अवहेलना पर सीटू का हल्ला
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
CITU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम कानूनों की अवहेलना के विरोध में सीटू जिला कमेटी ने राष्ट्रीय आह्वान पर वीरवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। देश भर में मजदूरों पर बढ़ रहे हमलों, बड़े पैमाने पर मजदूरों के रोजगार से हाथ धोने और मनरेगा के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को लेकर यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला की बहुत सारी पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। ज्यादातर पंचायतों में मजदूरों को काम मांगने मांगने पर रसीद नहीं दी जाती। कई पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को काम न देकर ठेके पर काम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें बड़े कारपोरेट घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश की जनता के पैसे को लुटाने में लगी हैं। इन कंपनियों को खुश करने के लिए लगातार श्रम कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि मनरेगा में असेसमेंट करने के तरीकों को बदला जाए।
विज्ञापन
कृषि विकास कार्यों को मनरेगा से जोड़ने की तरजीह दी जानी चाहिए। इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष प्रताप राणा, सचिव जोगेेंद्र कुमार, रंजन शर्मा, सुरेश राठौर और अनिल मनकोटिया आदि उपस्थित रहे।