फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   citta found for youth arrested

बड़सर में 2.88 ग्राम चिट्टा, हमीरपुर में 37 ग्राम चरस बरामद

Sun, 02 Oct 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
citta found for youth arrested
citta found for youth arrested
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर और हमीरपुर के तहत पुलिस ने चिट्टा और चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस की एक टीम शुक्रवार रात डेढ़ बजे हार पुल पर गश्त पर थी। इस दौरान डुगाड़ रोड पर सड़क के साथ एक टैक्सी खड़ी थी। इसके अंदर लाइट जली थी। गाड़ी में दो व्यक्ति बैठे थे, जो पुलिस का देखकर घबरा गए।
विज्ञापन

शक होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गियर लीवर के साथ दो खाली इंसुलिन इंजेक्शन, एक सिगरेट लाइटर, एक चमच तथा एक पॉलिथीन पाउच के अंदर 2.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों की पहचान गोविंद राज निवासी घनसुई डाकघर झिरालड़ी तहसील बड़सर और नितिन सिंह निवासी गांव दांदडू तहसील बड़सर के रूप में हुई। वहीं, थाना सदर के तहत एक टीम शुक्रवार शाम को कोहली में गश्त पर थी तो साढ़े आठ बजे भोटा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आया। इस पर दो व्यक्ति सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए।
विज्ञापन

दोनों की तलाशी लेने पर उनसे 37 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों की पहचान राजेश कुमार निवासी ककरू डाकघर चौकी जंवाला, हमीरपुर और उमेश कुमार निवासी झनिक्कर डाकघर बराड़ा तहसील टौणीदेवी के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि दोनों मामले दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed