{"_id":"695ab8e0a2699492290ba9fb","slug":"chowki-kankari-panchayat-will-be-full-of-japanese-fruit-plants-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-179120-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जापानी फल के पौधों से गुलजार होगी चौकी कनकरी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जापानी फल के पौधों से गुलजार होगी चौकी कनकरी पंचायत
Mon, 05 Jan 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
चौकी कनकरी पंचायत में उपप्रधान सुशील ठाकुर बांटे गए पौधों सहित ग्रामीणों के साथ। स्वयं।
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी आने वाले समय में जापानी फल के पौधों से गुलजार होगी। परिसीमन प्रजाति के ये पौधे न सिर्फ कई परिवारों को सेहतमंद फल उपलब्ध करवाएंगे, बल्कि पर्यावरण को बचाने में अहम रोल अदा करेंगे।
समाजसेवी एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर के माध्यम से इन पौधों का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के ध्येय को लेकर आगे बढ़ रही मुहिम के तहत प्रति परिवार एक-एक जापानी फल के पौधे का वितरण किया गया। सुशील ठाकुर ने चौकी कनकरी, चौकी ताल, रिहाला पट्टियां, रिहाला में प्रति परिवार एक-एक जापानी फल का पौधा प्रदान किया।
वह पिछले कई वर्षों से इस मुहिम को चला रहे हैं, जिसमें काफी लोग जुड़ चुके हैं। दर्जनों पंचायत में फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है तथा अभियान लगातार जारी है। इस बार भी कई पंचायतों को इस अभियान के साथ जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत दर्जनों पंचायतों के गांव में परिवारों को फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है। काफी संख्या में पौधे आज पेड़ बनकर फल दे रहे हैं।
इन पंचायतों में अब तक आंवला, अमरूद, बिल्व, जापानी फल, सेब, चीकू के पौधों का वितरण किया जा चुका है। हर साल पौधे वितरित करने का एक लक्ष्य तय किया जाता है। उसके अनुरूप ही परिवारों को पौधों का वितरण किया जाता है।
इस बार भी हजारों पौधे वितरित करने का टारगेट रखा गया है, जिसे पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। सुशील ठाकुर ने लोगों से अपील की कि इन फलदार पौधों का सही ढंग से रोपण करें। यदि इनकी अच्छी देखभाल होती है, तो ये जल्द फल देना शुरू कर देंगे।