फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chitta recovered from youth traveling in private bus

Hamirpur (Himachal) News: निजी बस में सवार युवक से चिट्टा बरामद

Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मामला किया दर्ज, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत अंब मार्ग पर मसेह गांव में निजी बस में सफर कर रहे एक युवक से पुलिस ने 25 ग्राम चिट्टा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
गत शाम नादौन पुलिस की एक टीम ने एनएच पर नादौन सीमा आरंभ होते ही एक नाका लगा रखा था। इस दौरान होशियारपुर से नादौन की ओर आ रही एक निजी बस को जब निरीक्षण के लिए रोका गया, तो बस में बैठा एक युवक बार-बार अपना थैला छुपाने का प्रयास कर रहा था और पुलिस को देखकर घबराने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने जब उसके थैले की तालाशी ली तो उसमें रखा हुआ 25 ग्राम चिट्टा तथा तीन ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान रजनीश कुमार निवासी गांव घराणा ब्राह्मणा डाकघर चौकी जमवालां हमीरपुर के तौर पर हुई है। आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed