फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chitta is reaching Hamirpur from the village bordering Pakistan

Hamirpur (Himachal) News: पाकिस्तान की सीमा से सटे गांव से हमीरपुर तक पहुंच रहा चिट्टा

Mon, 05 May 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 05 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रतापनगर में आरोपी अभिनव ठाकुर से 25 ग्राम चिट्टा की बरामदगी के बाद चिट्टा तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस रैकेट का मुख्य तस्कर बलजिंद्र सिंह पाकिस्तान बार्डर के पास पंजाब के फिरोजपुर जिले का निवासी है। तस्करी का यह नेटवर्क तीन महीने से सक्रिय था और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन


मुख्य सप्लायर बलजिंद्र सिंह निवासी गांव मोखमखांवाला तहसील एवं जिला फिरोजपुर (पंजाब) चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता था। पाकिस्तान सीमा के पास फिरोजपुर में स्थित अपने गांव से चिट्टा की खेप लाकर उसे हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा तक सप्लाई करता था। तस्करी के इस शातिर तरीके में उसने बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया। बैकिंग लेन-देनों के आधार पर ही पुलिस ने तीन मई को बलजिंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह निवासी माजरीजट्टां जिला रुपनगर (पंजाब) सहयोगी सह सप्लायर की भूमिका में कार्य करता है। जांच के दौरान यह सामने आया कि तीन महीने से यह तस्करी का खेल चल रहा था। मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी बलजिंद्र और गुरप्रीत सिंह, दोनों फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं। इन आरोपियों ने अपने वित्तीय लेन-देन को छिपाने के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिनकी जांच अब की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनव एनडी पीएस मामले में काट चुका है जेल

25 अप्रैल को प्रतापनगर में स्थानीय निवासी अभिनव ठाकुर को 25 ग्राम चिट्टा और नशीली दवाओं के साथ घर से ही दबोचा था। अभिनव ठाकुर पहले भी एनडीपीएस मामले में जेल काट चुका है। पुलिस के अनुसार अभिनव पिछले तीन महीनों से चिट्टा सप्लाई के इस रैकेट में सक्रिय रूप से शामिल था और नशीली दवाओं का सेवन भी कर रहा था।

दो स्थानीय युवा थाने में किए तलब

पुलिस ने इस मामले में दो युवाओं को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है, जो अभिनव के संपर्क में थे और तस्करी के रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। बैंकिंग लेन-देन के आधार पर जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।




आरोपी फिरोजपुर से चिट्टा की खेप लाकर हमीरपुर जिले की सीमा तक छोड़ता था। स्थानीय कुछ लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है। आरोपियों ने अपने बैंक खातों के बजाय अन्य लोगों के बैंक खातों का प्रयोग किया है, जिनके होल्डर्स से भी पूछताछ की जाएगी। -राजेश कुमार, एएसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed