फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children's school playground will be soft with Korean grass

Hamirpur (Himachal) News: कोरियाई घास से मुलायम होगा बाल स्कूल का खेल मैदान

Sun, 21 Jul 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
दो माह के भीतर घास लगाने का होगा कार्य, खोदाई शुरू
विज्ञापन

घास लगने तक मैदान के दोनों गेट रहेंगे बंद
पूर्व में मैदान की दो बार हो चुकी है खोदाई
निर्माण कार्य के लिए 60 लाख का बजट हुआ था जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के ऊबड़-खाबड़ मैदान में दोबारा खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। दो माह के भीतर मैदान में प्रस्तावित कोरियाई घास को लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों को मैदान में बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। इससे पूर्व मैदान में एक बार खोदाई का कार्य हो चुका है लेकिन बाल स्कूल में मतदान प्रक्रिया के चलते मैदान में वाहनों को पार्क करने के लिए खोला गया था और बारिश के चलते मैदान में गड्ढे पड़े हुए थे। ऐसे में खिलाड़ियों को खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खिलाड़ियों की सुविधा और स्कूल में अवकाश के चलते लोक निर्माण विभाग ने मैदान के लंबित कार्य को शुरू करवा दिया है।
मैदान में बीते वर्ष से घास लगाने का कार्य चला हुआ है। मैदान में मिट्टी डालकर लोक निर्माण विभाग की ओर से घास लगाने के लिए एक माह तक मैदान को बंद रखा गया था लेकिन बिना घास लगाए ही मैदान को खोल दिया गया था। अब पुन: विभाग की ओर से मैदान के दोनों गेटों को बंद किया गया है ताकि शीघ्र मैदान में घास लगाने का कार्य पूरा किया जा सके। मैदान के निर्माण कार्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर 2023 में 60 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल करने, मैदान के चारों ओर पक्की निकासी नालियां बनाने और फुटपाथ बनाने का कार्य किया था। दूसरे चरण में फरवरी 2024 में मैदान में खोदाई करने और मैदान से पत्थरों को निकालने का कार्य किया गया था। तीसरे और अंतिम चरण में मैदान में खोदाई करके घास लगाने का कार्य किया जाएगा। इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मैदान के दोनों गेट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि मैदान में कोरियाई घास लगाने का कार्य शुरू हो गया है। दो माह के भीतर मैदान में घास लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
कोरियाई घास-
कोरियाई घास धीमी गति से बढ़ने वाली बारह मासी घास प्रजाति है। यह महीन, मुलायम और घने, खरपतवार प्रतिरोधी चटाई बनाने की क्षमता के कारण मैदान को कवर करने के लिए लगाई जाती है ताकि खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed