फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children showed their talent by making science models in children's conference

Hamirpur (Himachal) News: बाल सम्मेलन में बच्चों ने साइंस मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Mon, 21 Oct 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में 2401 विद्यार्थी ले रहे भाग
विज्ञापन


आज जारी होगा उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का परिणाम

उपमंडल स्तर के बाद विद्यार्थी जिलास्तरीय सम्मेलन के लिए होंगे चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के पांच उपमंडलों में सोमवार को दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसमें 2401 विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रश्रोत्तरी, मैथेमेटिक्स ओलंपियाड और इनोवेटिव विज्ञान मॉडल में भाग लिया। विज्ञान नाटक में विद्यार्थी जिलास्तर पर भाग लेंगे। सम्मेलन का परिणाम दूसरे दिन जारी होगा। शिक्षा खंड हमीरपुर का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए मार्गदर्शन किया। सम्मेलन में शिक्षा खंड हमीरपुर से 80 निजी व सरकारी स्कूलों के लगभग 537 विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों और मॉडलों की प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। शिक्षा खंड नादौन का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन नवीन शर्मा शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण एवं निरीक्षण विंग व जिला परियोजना अधिकारी) हमीरपुर ने किया। 157 स्कूलों 520 विद्यार्थी भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी में खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने किया। सम्मेलन में 82 सरकारी तथा निजी स्कूलों के 491 विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। शिक्षा खंड सुजानपुर का बाल विज्ञान सम्मेलन चबूतरा स्कूल में शुरू हुआ। सम्मेलन में 40 स्कूलों के 220 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिक्षा खंड भोरंज का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में भोरंज विधायक सुरेश कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किये गये विज्ञान विषय के मॉडल का अवलोकन किया और नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा की सराहना की। इस मौके पर उप शिक्षा निदेशक उच्चतर अनिल कौशल, प्रारंभिक अशोक कुमार ने विधायक सुरेश कुमार का सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, संतोषी माता मंदिर कमेटी अध्यक्ष बलवंत सिंह, मुकेश बन्याल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed