{"_id":"65132c8170e09027b5086727","slug":"children-showed-talent-in-science-by-making-alarm-model-before-flood-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9511-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने बाढ़ से पहले अलार्म मॉडल बना दिखाई साइंस में प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने बाढ़ से पहले अलार्म मॉडल बना दिखाई साइंस में प्रतिभा
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में मंगलवार को 31वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ पढ़ाई में रुचि लेने का आह्वान किया। सम्मेलन के मुख्य संयोजक जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम और हिमाचल विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकेश कौशल ने कहा कि भोरंज ब्लॉक से बाल विज्ञान सम्मेलन में 75 निजी और सरकारी स्कूलों के 633 बच्चे भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन में विद्यार्थी विज्ञान मॉडल, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और गणित ओलंपियाड गतिविधियों में भाग लेंगे। बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर प्रथम दिन विद्यार्थियों ने पारिस्थितिक तंत्र बचाव थीम पर विभिन्न प्रकार के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बाढ़ से पूर्व अलार्म मॉडल, सौर ऊर्जा के बचाव में कार्य, घरों से निकलने बाले कचरे की बायोगैस बनाने आदि मॉडल प्रदर्शनी में दिखाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया, राजीव मेहर, विजय बनियाल, राकेश गोल्डी, रिंकू जरयाल, सुशीला शर्मा, बीना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।