चौरी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में बुधवार को एड्स दिवस पर बच्चों ने रेड रिबन बनाकर समाज को एड्स के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि यह रेड रिबन एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है।
विश्व एड्स दिवस पर अमेरिका के व्हाइट हाउस की ओर से एड्स पर रेड रिबन की शुरुआत की गई और यह एक प्रतिष्ठित प्रतीक बन गया। अब एड्स के प्रति जागरूकता के लिए लाल रिबन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीक बन गया है, जो एचआईवी से पीड़ित लोगों के समर्थन में पहना जाता है। इस अवसर पर द्वितीय चरण में नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
इसमें प्रथम स्थान पर रिया व वंश, द्वितीय पलक व हिना और तृतीय स्थान पर जिगर व भावना रहे। इस मौके पर शशि, सुरिंद्र, राजेश्वरी, सीमा, आशा, विक्रम, बिनूप, नरेश आदि उपस्थित रहे।