{"_id":"6802379d7371d867b802055e","slug":"children-got-swings-and-badminton-court-facilities-in-jamli-plassey-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-153651-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जमली प्लासी गांव में बच्चों को मिली झूले और बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जमली प्लासी गांव में बच्चों को मिली झूले और बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा
Sat, 19 Apr 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत मुंडखर पंचायत के जमली प्लासी गांव में बैडमिंटन कोर्ट और झूलों की सुविधा बच्चों को मिली है। बच्चे आसानी से यहां खेल रहे हैं जबकि बैडमिंटन कोर्ट बनने से खिलाड़ी भी आसानी से यहां पर अभ्यास कर रहे हैं। समय-समय पर पूर्व विधायकों ने भूमि को समतल बनाने और नाले को मैदान का रूप देने में आर्थिक सहायता की है। अब हाल ही में बच्चों के खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट और झूले लगाए गए हैं, जहां पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े आदमी तक इनका प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा यहां पर जिम की सुविधा दी गई है। सांसद अनुरा ठाकुर की ओर से जिम से संबंधित उपकरण दिए हैं। पंचायत की ओर से दो लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस राशि के तहत झूले, बैडमिंटन कोर्ट कार्य को अंतिम रूप दिया गया। मुंडखर पंचायत प्रधान माया देवी ने कहा कि पंचायत, सांसद और पूर्व विधायकों के सहयोग से प्लासी गांव में बैडमिंटन कोर्ट, झूलों के साथ जिम की सुविधा दी गई।
विज्ञापन