फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children are not being treated in Nadaun hospital, family members are also worried

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में नहीं हो रहा बच्चों का इलाज, परिजन भी परेशान

Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ का पद एक साल से खाली
विज्ञापन

निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नादौन अस्पताल में कुछ समय पहले सरकार ने बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति करके लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई थी, लेकिन कुछ ही माह बाद बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को अन्य जगह स्थानांतरित कर दिया। ऐसे में अब लोगों को अपने बच्चों के रोगों की मर्ज के लिए अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।


इन दिनों गर्मियों के मौसम में उल्टी-दस्त के काफी मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं और ऐसे रोगों से बच्चे भी ज्यादा पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जा रहा है। लगभग एक साल से बाल रोग चिकित्सक का पद खाली पड़ा हुआ है। बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच रहे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों खेमराज, मीना कुमारी, राकेश कुमार, दीनानाथ आदि ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना ओपीडी में जितने मरीज आते हैं, उनमें से लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज बाल रोग से जुड़े होते हैं। अस्पताल में हर दिन 300 के करीब ओपीडी होती है। उन्हें यहां पर इलाज नहीं मिलने के कारण मजबूरी में बैरंग लौटना पड़ता है। जब इसके बारे में बीएमओ नादौन केके शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नादौन अस्पताल में बाल रोग के चिकित्सक के खाली पद के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed