फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Childhood hobbies made Nisha self-reliant

Hamirpur (Himachal) News: बचपन के शौक ने निशा को बना दिया आत्मनिर्भर

Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Childhood hobbies made Nisha self-reliant
कपड़ों की सिलाई करती निशा ठाकुर। संवाद - फोटो : reasi news
विनोद शर्मा
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे की रहने वाली निशा ठाकुर की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। निशा ने अपने बचपन के शौक को जीवन का आधार बनाया और उसी से न केवल आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि पूरे परिवार को मजबूत सहारा भी दिया।
बचपन में जब निशा स्कूल में पढ़ती थीं, तब वह अकसर अपनी माता को सिलाई-कढ़ाई करते हुए देखा करती थीं। उनकी माता 90 के दशक में अवाहदेवी में ही सिलाई-कढ़ाई की दुकान चलाती थीं। मां के हुनर और मेहनत ने निशा के मन में भी इस कला के प्रति गहरा लगाव पैदा कर दिया। यहीं से उनके जीवन की दिशा तय हो गई।
विज्ञापन

मां से मिली प्रेरणा के चलते निशा ने 1989 में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की और 1991 में सीटीआई का प्रशिक्षण लिया। इसी दौरान उनका विवाह धर्मपुर के मासला गांव के शिव कुमार वर्मा से हो गया, लेकिन शादी के बाद भी उनके सपनों की उड़ान नहीं रुकी। उनके पति शिव कुमार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनके हुनर को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा ने 1994 से 2001 तक ब्लॉक स्तर पर गांव की युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देना शुरू किया। उन्होंने सैकड़ों लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया। आज निशा केवल एक कुशल प्रशिक्षक ही नहीं, बल्कि एक सशक्त महिला की मिसाल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed