फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Child sex ratio reached 934 in Nadaun block

Hamirpur (Himachal) News: नादौन खंड में 934 पहुंचा शिशु लिंगानुपात

Tue, 21 Mar 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडलाधिकारी नादौन के कार्यालय में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गठित ब्लॉक टास्क फोर्स, खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति और पोषण अभियान के अंतर्गत गठित कन्वर्जेंस कमेटी की बैठकों का आयोजन तहसीलदार नादौन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत नादौन खंड में वर्ष 2022-2023 में कई जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन और कॅरिअर गाइडेंस के बारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का आंगनबाड़ी केंद्रों में शीघ्र पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है और बेटे-बेटी मेें समानता के भाव को भी जनमानस में रोपित किया जा रहा है। वर्तमान में नादौन खंड में शिशु लिंगानुपात 934 पहुंच गया है। वर्ष 2020-21 में नादौन ब्लॉक में शिशु लिंगानुपात 918 था। लेकिन इस साल सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना नादौन के अंतर्गत कुल 290 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 4389 बच्चों और 1402 माताओं को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था, बच्चों का पंजीकरण और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभागीय योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन संजय गर्ग ने योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नादौन, खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन और गलोड़, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नादौन और गलोड़, सहायक अभियंता नादौन और धनेटा, प्रधानाचार्य राजकीय कॉलेज नादौन, एसएमएस कृषि नादौन और समस्त वृत पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना नादौन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed