{"_id":"5d93aa38f520f9505fd444e20b74eb70","slug":"child-birthday-gives-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्मदिन पर अनाथों को बांटे गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के जन्मदिन पर अनाथों को बांटे गिफ्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बच्चे के जन्मदिन पर अनाथों को गिफ्ट बांटकर सुजानपुर के एक परिवार ने बेसहारा बच्चों की मदद करने का संदेश दिया है। जिससे बिना मां बाप के अनाथ आश्रम में पल रहे बच्चे स्वयं को अनाथ न समझ सकें।
विज्ञापन
सुजानपुर टीहरा निवासी शिवानी और उनके पति अतुल अभिषेक ने अपनी बेटी अमायरा का जन्मदिन एक अनोखे ढंग से मनाया। उन्होंने अपने परिवार सहित अनाथ आश्रम सुजानपुर में पल रहे बच्चों को गिफ्ट बांटे। इस दौरान उनके साथ बच्ची के दादा कृष्ण कुमार और दादी नीता शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर हमीरपुर में लंगर का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। काथी रोल जंक्शन आश्रम ने भी उनके हाथों कुछ खाद्य सामग्री सुजानपुर अनाथ आश्रम के लिए भेजी। अमायरा की माता शिवानी ने बताया कि इस तरह का प्रयास सभी को करना चाहिए। सोच बदलते ही अनाथों की किस्मत भी बदल सकती है।
विज्ञापन