Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister's initiative on compassionate employment policy is commendable: Sandhu

करुणामूलक रोजगार नीति पर मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय: संधू

Wed, 07 May 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 May 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मोंटी संधू ने प्रदेश सरकार द्वारा करुणामूलक रोजगार नीति पर लिए गए निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जन भावनाओं के प्रति गहन प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि करुणामूलक आधार पर लंबित सभी रोजगार मामलों का निपटारा एक वर्ष के भीतर तीन चरणों में किया जाएगा। यह फैसला न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों के लिए भी राहत लेकर आया है जो अपने प्रियजनों के निधन के बाद लंबे समय से न्याय और रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल पीड़ित परिवारों को राहत देगा, बल्कि भविष्य के लिए भी एक मानवीय उदाहरण पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed