फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister will lay foundation stone worth crores and inaugurate in Hamirpur-Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-नादौन में करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 14 Aug 2024 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
16 अगस्त को दोसड़का के पुलिस मैदान में वितरित करेंगे संपत्ति कार्ड
विज्ञापन


17 को नादौन, बड़ा और नेरी में भी होंगे करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन
18 को हमीरपुर में पोषण सामग्री और शिक्षकों को टैबलेट प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16, 17 और 18 को जिला हमीरपुर के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 अगस्त को कांगड़ा जिले के देहरा में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद शाम को अपने पैतृक गांव सेरा पहुंचेंगे। 16 अगस्त को वे सुबह 11 बजे हमीरपुर के निकट दोसड़का के पुलिस मैदान में राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के तहत आम लोगों को संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर ही वह राज्य कर एवं आबकारी विभाग की कॉलोनी और टाउन भराड़ी-नंधन-प्लासी सड़क का शिलान्यास करेंगे। शाम को वह सेरा लौट जाएंगे। 17 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री नादौन के खरीड़ी मैदान में बहु-उद्देश्यीय खेल परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन दोपहर करीब 12 बजे वे बड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन और किसान प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह नेरी स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में कन्या छात्रावास की आधारशिला रखेंगे तथा महाविद्यालय के पीजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। शाम को वे सेरा में ही रुकेंगे। रविवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री दोसड़का के पुलिस मैदान में पोषण अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल पर दी जाने वाली सामग्री के वितरण का शुभारंभ करेंगे तथा शिक्षकों को आधुनिक टैबलेट भी वितरित करेंगे। रविवार दोपहर बाद वह शिमला लौट जाएंगे।


मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बुधवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी दिन भर मुख्यमंत्री के दौरे और जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त रहे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को अणु के स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed