फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister Sahara Yojana became the support of Kusum

Hamirpur (Himachal) News: कुसुम का सहारा बनी मुख्यमंत्री सहारा योजना

Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के गांव सम्मू ताल की कुसुम कुमारी के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना बड़ा सहारा बनी है। कुसुम के खाते में हर महीने तीन हजार रुपये आ रहे हैं। कुसुम कुमारी को कई सालों से आंखों की बीमारी थी और धीरे-धीरे उसकी आंखों के पर्दे खराब हो रहे थे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले उसकी आंखों के पर्दे पूरी तरह खराब हो गए और उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इस लाइलाज बीमारी के कारण कुसुम का जीवन अब घर तक ही सीमित रह गया। रेहड़ी लगाकर गुजर-बसर करने वाले उसके पति मदन लाल की मुसीबतें भी बढ़ गईं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

काॅलेज में पढ़ रहे बेटे की फीस के लिए भी दिक्कत होने लगी। मदन लाल को मुख्यमंत्री सहारा योजना की जानकारी मिली और उन्होंने कुसुम को पेंशन लगवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी तुरंत कुसुम की मेडिकल जांच करवाई और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री सहारा योजना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। अब कुसुम के खाते में हर महीने 3000 रुपये आ रहे हैं, जिससे उसका अच्छा गुजर-बसर हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed