फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister Jairam congratulated Dhumal by touching his feet.

मुख्यमंत्री जयराम ने पांव छूकर दी धूमल को बधाई

Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jairam congratulated Dhumal by touching his feet.
ादी की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनकी धर्मपत्नी को हमीरपुर में बधाई देत? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल और उनकी धर्मपत्नी शीला धूमल ने हमीरपुर में शादी की 50वीं वर्षगांठ पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया। एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत आठ मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों ने शिरकत कर धूमल को सालगिरह पर बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पांव छूकर धूमल और उनकी धर्मपत्नी को शादी की सालगिरह की बधाई दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल परिवार के साथ समारोह में मेजबान करते दिखे। सुबह करीब दस बजे से निजी होटल में प्रदेशभर से नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हॉल में पहुंचने वाले सभी मेहमानों को जलपान के बाद खुद मंच तक ला रहे थे। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और उनकी पत्नी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ हर कोई यहां भारी भीड़ के बावजूद मंच पर सेल्फी लेने के लिए खड़ा था।
विज्ञापन

महेंद्र, गोबिंद और सैजल नहीं पहुंचे
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल धूमल के पारिवारिक समारोह में नहीं पहुंचे। महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ धूमल परिवार का पहले से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। मेवा लगवाती पेयजल योजना से पानी धर्मपुर ले जाने को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने भी मंत्री महेंद्र सिंह को यहां से पानी ले जाने से रोका था। लेकिन गोबिंद सिंह और डॉ. राजीव सैजल क्यों नहीं आए यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल ठाकुर और निक्का ने भी भरी हाजिरी
भाजपा को अलविदा कर चुकी पूर्व सीपीएस उर्मिल ठाकुर ने धूमल को बधाई दी। बीते चुनावों में टिकट कटने से नाराज उर्मिल भाजपा छोड़ कांग्रेस में चली गई थीं। वह कांग्रेस में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं दिखीं। न ही उन्होंने अभी तक कांग्रेस की किसी भी बैठक में भाग लिया। वहीं नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दम भर चुके रणवीर सिंह निक्का भी धूमल को बधाई देने पहुंचे। गत दिवस उन्होंने नूरपुर में विशाल रैली की थी। हमीरपुर से भाजपा से टिकट की दावेदारी जता रहे जिप उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने भी हाजिरी भरी। बागी नेताओं की हाजिरी ने भी सियासी गर्माहट पैदा कर दी है।

यह नेता बधाई देने पहुंचे हमीरपुर
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला, भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, सरकाघाट के विधायक, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह रवि, नवीन धीमान समेत अन्य नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed