फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chief Minister inaugurated the Nadaun-Hamirpur-Ghumarwin-Delhi Volvo bus.

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री ने किया नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वोल्वो बस का शुभारंभ

Wed, 17 Dec 2025 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Dec 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated the Nadaun-Hamirpur-Ghumarwin-Delhi Volvo bus.
नादौन दिल्ली बस को हरी झंडी दिखाते सीएम सुक्खू। जनसंपर्क विभाग।
रोजाना सुबह 7 बजे नादौन से चलेगी बस, शाम को 4:40 बजे पहुंचेगी दिल्ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हमीरपुर में आयोजित चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस रोजाना सुबह 7 बजे नादौन से चलेगी। इसका हमीरपुर से चलने का समय 8 बजे, घुमारवीं से 9 बजे और चंडीगढ़ से 11:40 बजे होगा । यह बस शाम को 4ः40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में यह बस दिल्ली से सुबह 8:30 बजे चलेगी और शाम को 6:30 बजे नादौन पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और जन सुलभ बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा शुल्क का भुगतान अब यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से संभव है। हिमाचल पथ परिवहन निगम देश का ऐसा पहला राज्य परिवहन उपक्रम बन गया है जिसने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सुविधा आरंभ की है।
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने कहा कि हरित परिवहन को प्रोत्साहन देने के लिए 6 ग्रीन कॉरिडोर पर 88 पेट्रोल पंप और 41 स्थलों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित किया जा रहे हैं । इसके अतिरिक्त राज्य के विश्राम गृह और सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर 310 चार्जिंग स्टेट स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed