फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cheated of Rs 5.30 lakh on the pretext of getting a job

Hamirpur (Himachal) News: नौकरी लगाने का झांसा देकर 5.30 लाख रुपये की ठगी

Tue, 09 Apr 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
21 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, पूर्व में भी था मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर (भोरंज)। पुलिस थाना भोरंज के तहत नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर 5.30 लाख रुपये की ठगी की।
पुलिस को दी शिकायत में शिखा कुमारी निवासी भकरेड़ी ने कहा कि एक युवक से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बातचीत हुई। उसके बाद उस व्यक्ति ने लड़की के भाई को नौकरी लगाने का झांसा दिया। युवक ने धीरे धीरे उनसे नौकरी के नाम पर रुपये मांगने शुरू किए। कई किस्तों में इसी तरह 5.30 लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भोरंज पुलिस ने सुरेश कुमार आयु 21 वर्ष निवासी शाहतलाई जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी ठगी का मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इन ऑनलाइन प्लेटफार्मों से मिल रहे हैं और ऐसे झांसे दे रहे हैं तो सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर पहले भी ठगी के कई मामले सामने हैं। भोरंज थाना पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed