फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cheap ration is not available during the festive season

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में नहीं मिल रहा सस्ता राशन

Mon, 28 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने पर राशन उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

पिछले चार दिन से राशन लेने में हो रही दिक्कत
उपभोक्ता बार-बार डिपो के चक्कर लगाने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं को चार दिन से राशन लेने में मुश्किल हो रही है। डिपो में पॉस मशीन का सर्वर डाउन चल रहा है। इससे लोगों को बार-बार डिपो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार लगातार सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाता है। सर्वर डाउन होने के चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।


उपभोक्ताओं सुरजीत, नितिन, विजय आदि ने कहा कि उन्हें लगातार तीन दिन से राशन नहीं मिल पा रहा है। सर्वर डाउन का हवाला देकर डिपो संचालक उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ताओं ने सरकार से जल्द सर्वर को दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं ने यह भी मांग की है कि यदि ऑनलाइन प्रणाली में कभी खामी आती है तो फिर उसके स्थान पर ऑफलाइन राशन देने का प्रावधान भी रखा जाए। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हमीरपुर अरविंद शर्मा ने कहा कि माह के अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण ऐसी परेशानी होती है लेकिन जो उपभोक्ता इस माह सर्वर की खराबी के चलते राशन नहीं ले पाएंगे उन्हें बैकलॉग में राशन दे दिया जाएगा। उन्होंने डिपो उपभोक्ताओं से माह के शुरू के दिनों में जल्दी राशन लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed