फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaos in CSD canteen, people coming for tokens at 5.30 am

सीएसडी कैंटीन में अव्यवस्था, टोकन के लिए सुबह साढ़े पांच बजे आ रहे लोग

Wed, 17 Aug 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chaos in CSD canteen, people coming for tokens at 5.30 am
त्रिशूल सीएसडी कैंटीन बड़सर - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। सीएसडी कैंटीन बड़सर में कुछ समय से अव्यवस्था का आलम है। लोग कैंटीन में सामान खरीदने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे ही लाइन में लग रहे हैं।
विज्ञापन

जमीन पर पंक्तियों में बैग रखकर लोग कैंटीन खुलने तक आसपास भटकते रहते हैं। इससे कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएसडी कैंटीन 46 से अधिक पंचायतों के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवारों को सेवाएं दी जा रही हैं। हर माह चार से पांच हजार के करीब लाभार्थियों के परिवार कैंटीन से सामान खरीदते हैं।
विज्ञापन

कोरोना माहमारी के दौरान कैंटीन की ओर से सैनिकों को सामान वितरित करने के लिए पंचायत के हिसाब से तिथि निर्धारित की थी। इसमें प्रत्येक दिन 50 लोगों को ही सामान दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सीएसडी कैंटीन में पूरी तरह अव्यवस्था है। एक दिन में 200 लोगों को टोकन दिए जा रहे हैं। टोकन के लिए लोग सुबह साढ़े पांच बजे ही कैंटीन परिसर में खड़े हो जाते हैं। बाद में भारी भीड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सामान न मिलने से लोग जमीन पर पंक्तियों में बैग रखकर आसपास घूमते रहते हैं।

इस संदर्भ में कैंटीन प्रबंधक कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल ने कहा कि सुबह नौ बजे टोकन मिलना शुरू हो जाते हैं। पहले 200 टोकन वितरित करते हैं ताकि ज्यादा भीड़ न बढ़े और आराम से लोग सामान खरीदें। एक साथ 20 से 30 लोगों को अंदर जाने दिया जाता है ताकि वे आराम से खरीदारी कर सकें। 200 टोकन खत्म होने के बाद ही बाकी लोगों को टोकन दिए जाते हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही सिस्टम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed