फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Changing the form of MNREGA is cheating the public: Bharti

मनरेगा के स्वरूप को बदलना जनता के साथ धोखा : भारती

Sun, 18 Jan 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत खैरी में पंचायत प्रतिनिधियों एवं मनरेगा मजदूरों के साथ संवाद का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मनरेगा विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना है। भारती ने कहा कि केंद्र सरकार उन राज्यों से बदले की भावना से कार्य कर रही है जहां गैर-भाजपा सरकारें हैं। मनरेगा के स्वरूप को बदलना पंचायतों व ग्रामीण जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा का जिस तरह से नाम तथा स्वरूप बदल गया है इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले मनरेगा के कार्य पंचायतें तय करती थीं, लेकिन अब केंद्र सरकार चयनित करेगी कि किस तरह का कार्य करवाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 प्रतिशत फंड जो प्रदेश सरकार वहन करेगी, इससे प्रदेश पर और आर्थिक भार पड़ेगा। प्रदेश सरकार पहले से ही आपदा के कारण आर्थिक संकट से जूझ रही है, फिर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू समान रूप से प्रदेश को आगे बढ़ाने में विकास कार्य करवा रहे हैं।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अजय मोदगिल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा, जगदीश कौशिक, इंस्पेक्टर प्यार चंद, बीडीसी सदस्य अंजना, मुकेश ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed