फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Changes happened in the lives of farmers: Dr. Sharma

किसानों के जीवन में हुए बदलाव : डॉ. शर्मा

Sat, 12 Jun 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा (बबली) ने कहा कि मोदी सरकार ने एमएसपी बढ़ाकर देश के अन्नदाता को कोविड महामारी के बीच तोहफा दिया है। इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश ने कहा कि जब से देश में मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन हुआ है तब से देश के किसानों के जीवन में काफी बेहतर बदलाव देखे गए हैं। मोदी सरकार ने किसान, सम्मान निधि के तहत कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के 901777 गरीब किसानों को 183.25 करोड़ रुपये की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की है।
विज्ञापन

सरकार किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के अपने लक्ष्य की ओर निरंतरता से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्ष में मोदी सरकार अपने इस लक्ष्य को अवश्य हासिल कर लेगी। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व की यूपीए सरकार के समय किसान बदहाली के हालातों से गुजर रहा था और आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। वहीं जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से देश का किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून से किसानों को बिचौलियों के चंगुल से आजाद किया है। वहीं, अब एमएसपी में वृद्धि कर किसानों के हितों की रक्षा की है। राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान के माध्यम से प्रदेश की जनता को 25 करोड़ जारी किए हैं। जहर मुक्त खेती को बढ़ावा और नई मंडियों की स्थापना, सीए स्टोर और मंडियों के विस्तारीकरण के लिए 197 करोड़ के शिलान्यास करके कृषि और बागवानी के विकास के लिए सर्वाधिक बजट का प्रावधान किया। इस मौके पर डॉॅ. राकेश शर्मा के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव भाजपा प्यार सिंह, किसान मोर्चा कार्यालय सचिव महेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed