फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Changed land of Bardhiad Panchayat building, villagers became vocal

बरधियाड़ पंचायत भवन की बदली जमीन, मुखर हुए ग्रामीण

Fri, 13 Aug 2021 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की नवगठित ग्राम पंचायत बरधियाड़ में पंचायत भवन के निर्माण को लेकर पंचायतवासी मुखर हो गए हैं। ग्रामीण अब संबंधित विभाग के ऊपर भी उंगलियां उठा रहे हैं। पंचायत में भवन निर्माण के मामले को लेकर ग्रामीणों ने अब उपायुक्त कार्यालय में भी एक शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों सतपाल, संतोष कुमार, धर्म सिंह, परशोतम दास, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, नीलम कुमारी और बख्तावर सिंह ने पूछा है कि विभाग पंचायत भवन का निर्माण खसरा नंबर 212 में नहीं कर रहा है। जबकि खंड विकास अधिकारी ने 19 जून को पंचायत भवन के निर्माण के लिए उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी है। उपायुक्त ने 30 जून को इस भूमि पर पंचायत भवन बनाने के लिए स्वीकृति भी दी है। इस जमीन के साथ रहने वाले लोगों और समस्त विभागों ने भी इस भूमि पर भवन निर्माण के लिए संबंधित विभाग के पास एनओसी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर संबंधित विभाग इस पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण खसरा नंबर 212 पर नहीं करना चाहता है तो वह इसी पंचायत के बरधियाड़ गांव की खसरा नंबर 60 में पंचायत भवन के निर्माण के मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके लिए भी पंचायत के लगभग सभी लोग सहमत हैं। पंचायत भवन के निर्माण के लिए खसरा नंबर 93 का जो प्रस्ताव संबंधित विभाग को पंचायत भवन के निर्माण के लिए भेजा है, वह सही नहीं है। खसरा नंबर 93 की भूमि पर पंचायत के अधिकतर लोगों ने पंचायत भवन के निर्माण के लिए असहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि पंचायत बरधियाड़ में पंचायत भवन के निर्माण के लिए मनमानी पर अंकुश लगाया जाए। अन्यथा पंचायत वासी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

उधर, खंड विकास अधिकारी नादौन अपराजिता चंदेल का कहना है जिस भूमि पर पंचायत भवन के निर्माण के लिए उन्होंने उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी थी। वहां पंचायत ने उन्हें भेजे प्रस्ताव में असहमति जताई है। अब पंचायत कार्यालय के निर्माण का फैसला आम इजलास में लिया जाएगा जो सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed