फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chamboh Panchayat will give a reward of Rs 5100 for information about drug smugglers.

Hamirpur (Himachal) News: नशा तस्करों की सूचना पर 5100 रुपये इनाम देगी चंबोह पंचायत

Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chamboh Panchayat will give a reward of Rs 5100 for information about drug smugglers.
चंबोह पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीण।  स्रोत जागरूक पाठक
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह की ग्राम सभा वीरवार को प्रधान सोनू देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में कानून-व्यवस्था, नशा उन्मूलन, स्वच्छता और सामाजिक व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

पंचायत ने नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णय लिया कि चिट्टा (हेरोइन) या अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को पंचायत की ओर से 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी वार्डों में रह रहे प्रवासियों का पुलिस चौकी अवाहदेवी में पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित मकान मालिक जिम्मेदार होंगे। वहीं, पंचायत क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिए आने वाले फेरीवालों को पहले पंचायत से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सोनू देवी ने कहा कि पंचायत के इन निर्णयों का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सामाजिक समन्वय बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed