फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   challen

नप ने अतिक्रमण के चालान काटकर निभाई औपचारिकता

Tue, 27 Oct 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सुजानपुर बाजार में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत एक दर्जन अतिक्रमणकारी दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान नगर परिषद कर्मचारियों के साथ न तो पुलिस बल था और न ही सामान जब्त करने के लिए कोई गाड़ी। कर्मचारियों ने महज चालान काटकर औपचारिकता ही निभाई। अधिकतर दुकानदारों ने पता चलते ही कर्मचारियों के आने से पूर्व सामान दुकानों के अंदर रख लिया था।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण पहलू है कि उपमंडल अधिकारी नागरिक ने बाकायदा से बाजार का निरीक्षण करके नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए थे। हालांकि लोगों ने भी इस ज्वलंत समस्या से नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया था।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक के आदेशों के बाद मंगलवार को नगर परिषद के कर्मचारी बाजार में पहुंचे, लेकिन सामान जब्त नहीं किया और चालान कर औपचारिकता ही निभाई। वहीं न तो अवैध रूप से लगी रेहड़ियों को जांचा गया। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सूर्यकांत ने बताया कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को हमीरपुर का अतिरिक्त प्रभार मिला है, वह वहां गए हैं। उन्होंने आदेशों के चलते निरीक्षण कर एक दर्जन के करीब चालान काटे हैं। प्रति अतिक्रमणकारी दुकानदार का 200 रुपये चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed