{"_id":"674a149d43c9ff371c009ec4","slug":"challan-issued-to-19-shopkeepers-for-encroachment-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-141990-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में अतिक्रमण करने पर 19 दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में अतिक्रमण करने पर 19 दुकानदारों के काटे चालान
Sat, 30 Nov 2024 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
अतिक्रमण की शिकायतें मिलने पर नगर पंचायत नादौन ने की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन ने शहर में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को कार्रवाई की। बाजार में दुकानों के आगे सामान बढ़ाकर लगाने पर नगर पंचायत प्रशासन ने 19 दुकानदारों के चालान काटकर उन पर जुर्माना लगाया।
नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी की अगुवाई में टीम ने स्थानीय बाजार के एक भाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने दुकानों के आगे सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करके समान लगाया हुआ है। सोनी ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से बाजार के अन्य भागों में भी इस तरह का औचक निरीक्षण किया जाएगा। नगर पंचायत को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नगर पंचायत सचिव रमन कुमार ने बताया कि काफी समय से इस बारे में शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने शहरभर के दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि अपनी दुकानों के आगे सामान बढ़ाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि सामान आगे बढ़ाकर लगाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है।