फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   chakmoh panchyat decide today

ग्रामीण मतदान करेंगे या नहीं, चकमोह में आज होगा फैसला

Sat, 16 Jan 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। चकमोह पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के सभी नामांकन वापस लेने और चुनाव के बहिष्कार के निर्णय के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर भी ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्राम पंचायत चकमोह के बाशिंदे मतदान करेंगे या नहीं, इसका फैसला 17 जनवरी को ग्रामीणों की होने वाली बैठक में होगा। यहां पंचायत चुनाव 19 जनवरी को होंगे। हालांकि, शनिवार को भी मतदान करने या न करने का फैसला करने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई थी, लेकिन वह बेनतीजा रही। बताया जा रहा है कि पंचायत में मतदान करने और न करने को लेकर दो धड़े बन गए हैं। प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों का नामांकन वापस लेने के बाद यहां महज बीडीसी और जिला परिषद के ही चुनाव होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी सरकार ने उनकी अस्पताल की समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पंचायत वासियों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में कॉलेज, स्कूल और अस्पताल के लिए कई कनाल भूमि बिना किसी शर्त के सरकार को दी थी। लेकिन, किसी भी सरकार ने समस्या को नहीं समझा और आज भी स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। 1980 में उन्होंने अपनी मलकीयत भूमि से 15 कनाल भूमि अस्पताल के लिए दान में दी थी और उसमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने 100 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

उसके बाद कई सरकारें आईं व गईं परंतु उन्हें अस्पताल की सुविधा आज तक नहीं मिल पाई। इस कारण चकमोह पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। हालांकि, अब इस संबंध में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार ने भी संज्ञान लिया है। पंचायत की निवर्तमान प्रधान फूलां देवी ने कहा कि ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को पंचायत के ग्रामीण चुनाव में मतदान करेंगे या नहीं यह फैसला बैठक के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed