{"_id":"69b4667a5012b94bb80b941d","slug":"certificates-distributed-to-anganwadi-workers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-186499-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए प्रमाणपत्र
Sat, 14 Mar 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बिझड़ी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
पोषण भी पढ़ाई भी के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी नवीन जानकारियों और आधुनिक तरीकों से अवगत करवाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी मनोज कुमार ने की।
खंड समन्वयक राजेश कुमार, वृत्त पर्यवेक्षक विमला, मीना, राज, नीलम, सरला, लता तथा जेओए आशीष और मदन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
अंतिम दिन दिव्यांग बच्चों की पहचान, जांच, समावेशी शिक्षा तथा उनके लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीचिंग लर्निंग मेटिरियल के प्रभावी उपयोग के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।