फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Certificates awarded to trained home guards and volunteers

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले गृहरक्षकों और वालंटियर्स को प्रदान किए प्रमाणपत्र

Wed, 12 Nov 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Certificates awarded to trained home guards and volunteers
कोलकत्ता तथा पौंग में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हमीरपुर में उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। आपात परिस्थितियों के दौरान बचाव कार्याें में निपुणता प्रदान करने के लिए गृहरक्षकों और वालंटियर युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत ने इन गृहरक्षकों और वालंटियर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बाढ़, जलभराव, नदी-नालों एवं तालाबों में डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थितियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गृहरक्षक की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों और अन्य वालंटियरों को कोलकाता के अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जल क्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं।
विज्ञापन

कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप अंडर वाटर डाइविंग कोर्स करने वाले गृहरक्षकों के 12 जवानों और तीन अन्य वालंटियरों में अंकुश प्रथम रहे। अन्य प्रतिभागियों में पवन कुमार, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, मनोज, रणवीर, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम से 14 दिन का स्वीमिंग कोर्स करने वाले गृहरक्षक के 17 जवानों और तीन वालंटियरों में अशोक, कौशल कुमार, सतीश, राजिंद्र, रवि, पवन, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, अंकुश परमार, मनोज, रणवीर, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
इस अवसर पर गृहरक्षकों के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, डीडीएमए की समन्वयक समीक्षा शर्मा, भानु शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed