फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Central Reserve Police Force paid tribute to martyr Ajit Singh

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बलिदानी अजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Fri, 15 Nov 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Central Reserve Police Force paid tribute to martyr Ajit Singh
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बलिदानी अजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि देता पुलिस कर्मी। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

मणिपुर इम्फाल में आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करते हुए थे बलिदानी

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा(हमीरपुर)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने वीरवार को ग्राम पंचायत अग्घार के बटूरड़ा गांव के शहीद अजीत कुमार को उनकी 31वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों सूबेदार विधि चंद, सूबेदार मेजर अमींचंद, सूबेदार दीप कुमार ने शहीद अजीत कुमार की कुर्बानी को याद कर उनकी धर्मपत्नी अमरती देवी को शॉल भेंट कर याद किया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गुप सेंटर पिंजौर के हवलदार सुरेश कुमार एवं उनकी टीम ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 8.3 बटालियन मणिपुर इम्फाल में आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए तैनात थी। 12 नवंबर 1994 को बल की एक टुकड़ी की ओर से उग्रवादी गतिविधियों को बाधित करने के लिए एक नाका लगाया था। निंजो ब्रिज इंफाल पर जिस तरफ नायक अजीत सिंह खड़े थे, दो युपक पैदल चलकर आए और होटल में दाखिल हो गए। नायक अजीत सिंह ने उनका पीछा करते हुए होटल में प्रवेश किया, जैसे ही वह भीतर गए तो उन पर पीएलए के युवकों ने फायरिंग कर दी। बल की टुकड़ी ने तुरंत फयारिंग का जवाब दिया, किंतु उग्रवादी भाग निकले। इस हमले में नायक अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर देश सेवा के अपने कर्तव्य पर वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed