{"_id":"6076f9ef8ebc3e8d3071b951","slug":"central-government-gives-4-50-crores-to-the-state-without-interest-anurag-hamirpur-hp-news-sml3674318176","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने प्रदेश को 4.50 करोड़ बिना ब्याज के दिए : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने प्रदेश को 4.50 करोड़ बिना ब्याज के दिए : अनुराग
विज्ञापन
सुजानपुर में दुकानों का लोकार्पण करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सुजानपुर में खोखाधारकों के लिए बनी तीन दर्जन के करीब पक्की दुकानों का लोकार्पण किया। यह दुकानें 60 लाख रुपये की लागत से बनाई गई हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने चिल्ड्रन पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि 4.50 करोड़ रुपये बिना ब्याज के केंद्र सरकार ने हिमाचल को वितरित किए हैं। जिस पर 50 वर्ष तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। जनता केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रही है तथा इस बार असम, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
जब केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में वीरभद्र की सरकार थी तो दोनों सरकारें धौलासिद्ध प्रोजेक्ट को लटकाती रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसको स्वीकृति प्रदान की और अब शीघ्र ही इसका शिलान्यास भी किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर के लिए केंद्र सरकार ने 10 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
जिससे कि इस वर्ग का उत्थान हो सके। अनुराग ठाकुर ने कहा कि छह माह की समय अवधि में इन दुकानों का निर्माण किया जाना था, लेकिन सुजानपुर में इन दुकानों का निर्माण तय समय अवधि से पहले करके गरीब तबके के लिए राहत दी है। इसी तरह हर कार्य विकास प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। इस मौके पर धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।