फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Central government cheated farmers: Kuber

केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा : कुबेर

Fri, 23 Aug 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या पर किसान संगठन ने जताई चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। राष्ट्रीय किसान संगठन हिमाचल प्रदेश इकाई की बैठक जाहू के साथ लगते गांव परनाल में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमेश डोगरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कुबेर (मध्य प्रदेश) बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। तीन घंटे चली प्रदेशस्तरीय बैठक में सर्वप्रथम किसानों की समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। संगठन को हिमाचल प्रदेश में हर जिले में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान है। सर्वसम्मति से रामलाल शर्मा को जिला बिलासपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और संगठन की गतिविधियों को चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री कुबेर सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि की उत्पादकता बढ़ने से देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इसलिए कृषि के साथ किसान देश की रीढ़ हैं। केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और किसान संगठनों को तोड़ने का कार्य किया है। इसे राष्ट्रीय किसान संगठन कभी भी सहन नहीं करेगा। कुबेर सिंह ने कहा कि आज चारों ओर लावारिस पशुओं की समस्या से किसान चिंतित है। इसका सीधा असर किसानों और कृषि पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed