फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Celebrated birth anniversaries of freedom fighters and litterateurs Indrapal and DD Gulzar

Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार इंद्रपाल और डीडी गुलजार की जयंती मनाई

Mon, 06 Apr 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Celebrated birth anniversaries of freedom fighters and litterateurs Indrapal and DD Gulzar
: इंद्रपाल और मशहूर शायर एवं स्वतंत्रता सेनानी डीडी गुलजार की जयंती पर श्रद्धांजलि देते एसडीएम
नादौन(हमीरपुर)। प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित इंद्रपाल और शायर एवं स्वतंत्रता सेनानी डीडी गुलजार की जयंती रविवार को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से नादौन में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नादौन निशांत शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ. रत्न चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, लेखकों, साहित्यकारों एवं अन्य लोगों ने इंद्रपाल और डीडी गुलजार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि दोनों विभूतियों पंडित इंद्रपाल और डीडी गुलजार के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने इन महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करने और नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने पर बल दिया।
डॉ. रत्न चंद शर्मा और डॉ. ओपी शर्मा ने दोनों विभूतियों के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समस्त कवियों तथा लेखकों ने चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कवि होशियार सिंह ने कहा कि चिट्टा है नाम मेरा मुझे दोषी मत ठहराना, नहीं बुलाता मैं किसी को मेरी शरण में मत आना कविता सुनाई। इस अवसर पर स्थानीय नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष शम्मी सोनी, कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार, कमल कम्मी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed