{"_id":"5fc926288ebc3e9ba138a1f8","slug":"ceetu-support-farmer-aggitation-hamirpur-hp-news-sml353397596","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी में किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू ने निकाली रैली, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी में किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू ने निकाली रैली, की नारेबाजी
विज्ञापन
बिझड़ी में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते सीटू कार्यकर्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने देशव्यापी आह्वान पर किसानों के समर्थन में बिझड़ी बाजार में रैली निकाली और नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से किसानों से जुड़े तीन कानून खत्म कर दिए हैं। इसके विरोध में किसानों ने दिल्ली मार्च किया।
हरियाणा की बीजेपी सरकार और मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस के सहारे रास्ते खोदकर और आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को खदेड़ने की कोशिश की है। किसानों के आंदोलन को कुचलने का गैर सांविधानिक रवैया अपनाया गया जोकि मोदी सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में किसानों को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली मार्च करने से रोकना और उन पर बर्बर लाठीचार्ज करना, अंग्रेजों के शासन की याद दिलाता है।
किसानों की फसलों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिये विदेशी और देशी कंपनियों और बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त कर दिया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के कानून को भी खत्म करके जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर, जिला सचिव जोगिंद्र कुमार, सुरेश राठौर, धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, धनीराम, लेख राम सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बिझड़ी चौकी के थाना प्रभारी पूर्ण भक्त व अन्य पुलिस कर्मी भी रैली स्थल पर तैनात रहे ताकि, प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।