{"_id":"67783548271b07f3fe036e7a","slug":"cctv-will-be-installed-in-shanidev-temple-electricity-system-will-change-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-144870-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शनिदेव मंदिर लगेंगे सीसीटीवी, बदलेंगी बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शनिदेव मंदिर लगेंगे सीसीटीवी, बदलेंगी बिजली व्यवस्था
Sat, 04 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
शनिदेव मंदिर सरलीं लंबलू। फाइल फोटो।
हमीरपुर। शनिदेव मंदिर सरली लंबलू का 27 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। मंदिर कई सालों से सरकारी नियंत्रण में संचालित किया जा रहा है।
बीते कुछ समय से मंदिर में रंग-रोगन और मरम्मत की खासी जरूरत थी। हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते हैं। मंदिर में शनिवार के दिन खासी भीड़ रहती है। लंबे समय से मंदिर में मरम्मत कार्य न होने के चलते दिक्कतें पेश आ रही थीं। अब प्रशासन की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। साढ़े नौ लाख रुपये के टेंडर लोक निर्माण विभाग की ओर से लगा दिए गए हैं।
साढ़े नौ लाख रुपये में मंदिर में मूर्तियों का रंग-रोगन और डंगे लगाने के कार्य को किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को बजट सौंप दिया है। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग हमीरपुर ने टेंडर लगा दिया है। इसके अलावा 18 लाख रुपये का एक ओर एस्टीमेट तैयार किया गया है। 18 लाख के इस बजट में मंदिर में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी लगाई जाएंगी। इसके अलावा बिजली व्यवस्था का कायाकल्प किया जाएगा।
मंदिर के लिए खतरा बने हुए चील के दो पेड़ भी काटे जाएंगे। मंदिर में भगवान की बड़ी मूर्तियां स्थापित हैं। पेड़ काटते वक्त मूर्ति अथवा मंदिर भवन को नुकसान न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पेड़ काटने संबंधी अनुमति भी वन विभाग से ली जा रही है।
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था सही न होने की वजह से शाम होते ही मंदिर में अंधेरे के आगोश में आ जाता है। यहां पर रेलिंग का कार्य किया जाना भी प्रस्तावित है। हालांकि इस कार्य के लिए विभागीय वास्तुकार मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। वास्तुकार के दौरे के बाद इस का कार्य का एस्टीमेट भी तैयार किया जाएगा। पहाड़ी शैली में मंदिर में मुख्य द्वार और अन्य जगहों पर रेलिंग के कार्य को किया जाएगा।
कोट
साढ़े नौ लाख रुपये की लागत के टेंडर लगा दिए हैं। इसके तहत मूर्तियों को रंग-रोगन और रिटेनिंग बॉल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 18 लाख से सीसीटीवी कैमरे, एलईडी और बिजली व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे।
-संजीत सिंह, एसडीएम, हमीरपुर