फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CBSE schools will now hold extra classes after regular school hours.

Hamirpur (Himachal) News: सीबीएसई स्कूलों में अब पढ़ाई के बाद भी लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Fri, 28 Aug 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्यार्थियों को कठिन विषयों को समझने और पढ़ाई में बेहतर करने के लिए अब स्कूल के बाद भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिले के सीबीएसई से संचालित 19 स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं तक विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नियमित पढ़ाई के बाद करीब एक घंटे तक विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जाएगा। इन कक्षाओं में खासकर अंग्रेजी और गणित पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों को कठिन अध्याय दोबारा समझाने के साथ प्रश्न हल करवाए जाएंगे और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे कठिन विषयों में परेशानी महसूस करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिल सकेगा। गणित में सवालों को समझने और हल करने का अभ्यास करवाया जाएगा, जबकि अंग्रेजी में पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अभ्यास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बूस्टर कैंप के साथ अतिरिक्त पीरियड शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को लगातार शैक्षणिक सहयोग देना है। इससे कक्षा में पीछे रह जाने वाले विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई सुधारने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article